बीवी की बेइज्जती करने पर बहनों पर बुरी तरह भड़का ये सुपरस्टार, पत्नी के कारण हुआ भाई-बहनों में कलेश

Sanjay Dutt Fight With Sister Priya Dutt

Sanjay Dutt Fight With Sister Priya Dutt: संजय दत्त की ज़िंदगी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी पर्सनल लाइफ़ हमेशा सुर्खियों में रही है- ड्रग्स, जेल, तीन शादियां और बहनों के साथ बिगड़े रिश्ते। अक्सर कहा जाता है कि मान्यता से शादी के बाद उनके और उनकी बहनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। लेकिन एक बार खुद संजय दत्त ने अपनी बहनों के बर्ताव पर नाराज़गी जताई थी। संजय दत्त ने हमेशा अपनी बहनों, प्रिया और नम्रता से बहुत प्यार किया है, खासकर प्रिया से, जिन्होंने मुश्किल वक़्त में उनका बहुत साथ दिया। जब संजय दत्त जेल में थे, तो प्रिया उनसे मिलने बार-बार जाती थीं।

हालांकि, जब संजय ने मान्यता से तीसरी शादी की, तो उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं। न तो बहनें शादी में शामिल हुईं और न ही सालगिरह पर। इसी बारे में जब एक इंटरव्यू में संजय दत्त से सवाल किया गया, तो वो थोड़े नाराज़ दिखे।

दरअसल, कुछ साल पहले संजय दत्त 'आप की अदालत' में मेहमान बनकर आए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी शादी में बहनों को नहीं बुलाया था। इस पर संजय दत्त ने साफ़ किया कि उन्होंने दोनों बहनों को बुलाया था, लेकिन वे नहीं आईं और यह उनकी मर्जी थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि संजय की बहनें उनकी और मान्यता की शादी से ख़ुश नहीं थीं।

बहनों को लेकर संजय दत्त ने क्या कहा?

जब संजय दत्त से पूछा गया कि शादी की सालगिरह पर भी बहनें नहीं आईं, तो उन्होंने कहा, 'उनकी मर्जी। मैंने तो बुलाया था। एक बड़ा भाई जो करता है, मैंने वो सब किया। मैं चाहता था कि वो आएं, लेकिन...'

जेल के दौरान बहनों के संघर्ष को याद करते हुए संजय ने कहा, 'भाई-बहन का रिश्ता ऐसा होता है कि अगर मैं अपनी बहनों के लिए कुछ कर रहा हूं, तो यह मेरा हक़ है। पर मैं उसकी पब्लिसिटी नहीं करना चाहूंगा।' बहनों के शादी में न आने पर संजय ने कहा, 'छोटी बहनें हैं तो उन्हें रिस्पेक्ट दिखानी चाहिए थी। लेकिन उनकी अपनी अलग चॉइस है। हर परिवार में लड़ाई-झगड़े और अनबन होती रहती है।'

प्रिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'प्रिया सबसे छोटी है। अगर उससे गलती हुई तो मैंने बड़ा भाई होने के नाते उसे माफ़ कर दिया। मैं तो बस चाहता हूं कि वो मुझे एक जादू की झप्पी दे दे।'

इस पूरे मामले पर संजय दत्त की बहनें हमेशा चुप रहीं। नम्रता और प्रिया ने कभी भी अपनी नाराज़गी की वजह साफ़ तौर पर नहीं बताई। हालांकि, बाद में धीरे-धीरे सब ठीक हो गया और आज संजय दत्त का अपनी बहनों और उनके बच्चों से रिश्ता बहुत अच्छा है। वह अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X