एक्शन फिल्मों से दूर हुआ बॉलीवुड का खलनायक 'संजय दत्त'

विजेता, ताकतवर, कब्जा और हथियार जैसी एक्शन से भरपूर फिल्में करने वाले संजय ने कहा कि वह दौर था जब अजय, अक्षय, जैकी, सन्नी और मैं एक्शन हीरो कहे जाते थे और अचानक ही हम सभी के लिए ऐसा भी दौर आया जब हमने कोई एक्शन फिल्में नहीं की केवल कॉमेडी फिल्मों में काम किया। मैंने फिर वापसी की। यह काफी चौंकाने वाला था।
80 और 90 के दशक में ऐसा भी समय रहा जब सन्नी देओल, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ ने दर्शकों को काफी हैरानी में डाला। अक्षय कुमार तो मोहरा, संघर्ष, आंखें और खिलाड़ी सीरीज की फिल्मों से बॉलीवुड के खिलाड़ी बन गए। जबकि सन्नी ने अर्जुन, बेताब, घायल, जिद्दी और दामिनी जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया।
लेकिन फिर हास्य फिल्मों का दौर चला। संजू बाबा एक्शन फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने से खुशी है। इस बारे में दत्त कहते हैं कि उस समय मैं जैकी, सन्नी या अजय से बातचीत करता था और हम यह देखकर आश्चर्य में पड़ जाते थे कि वो एक्शन का दौर कहां चला गया। सबसे अच्छी बात यह थी कि दक्षिण की फिल्मों ने एक्शन को नहीं भूला। यही कारण है कि दक्षिण की फिल्मों को लोग ज्यादा समय तक याद रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications