पुलिस के सामने संजय दत्त के हाथ में बंदूक पकड़ा गया लड़का, लोग बोले- जिसके चक्कर में काटी जेल, उसको ही...

Sanjay Dutt Gift Gun- खलनायक के नाम से मशहूर सुपरस्टार संजय दत्त काफी मुसीबतों के बाद अब फ्री हैं और इस वक्त काम कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके नन्हे फैन ने कुछ ऐसा गिफ्ट कर दिया है कि लोग हंस रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं कि जिस वजह से संजय दत्त को इतने साल जेल में रहना पड़ा वही चीज गिफ्ट की जा रही है। हम बात कर रहे हैं बंदूक की.. जो कि एक नन्हे फैन के द्वारा संजय दत्त को दी गई।
जिस वक्त इस फैन ने संजय दत्त को गन गिफ्ट की वहां पर पुलिस भी मौजूद थी। एक पुलिस ऑफिसर ने इस पूरी हरकत को अपने आँखों के सामने होते हुए देखा है। हालांकि डरने वाली बात नहीं है क्योंकि ये सिर्फ एक खिलौना है। अगर आप इस गन पर नजर डालेंगे तो ये एक कप के अंगर घुसी हुई नजर आएगी।
संजय दत्त का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''जिस चीज के कारण सारा बवाल हुआ ये पुलिस के सामने वही गिफ्ट कर रहा है।'' एक ने लिखा, ''उस लड़के के माता-पिता को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने उसे उपहार देने की अनुमति दी।''
एक ने लिखा, ''बाबा का पंजाब में अलग ही भौकाल है।'' एक ने लिखा, ''बॉलीवुड का बादशाह।'' एक ने लिखा, ''संजू बाबा बोले तो खलनायक।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार बात कर रहे हैं। हालांकि संजय दत्त की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
गौरतलब है कि संजय दत्त इस वक्त कई फिल्मों का हिस्सा बन रहे हैं और ज्यादातर निगेटिव रोल कर रहे हैं। आखिरी बार उनको सबसे खतरनाक किरदार में शमशेरा और केजीएफ 2 में देखा गया था। लोगों को उनका अधीरा वाला अंदाज काफी ज्यादा पसंद आया था।


Click it and Unblock the Notifications











