संजय दत्त को चाहिए माफी!

Sanjay Dutt expecting miracle
संजय दत्त को हाल ही में 1993 में मुंबई में हुए बम ब्लास्ट के अंतर्गत सुप्रीम कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। संजय दत्त की सजा के बारे में सुनकर उनके फैन्स ने उन्हें सजा से राहत दिलाने के लिे पूरी कोशिश की है। लेकिन संजय दत्त ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें माफी नहीं चाहिए और वो कोर्ट द्वारा दी गयी सजा को भुगतने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब खबर मिली है कि संजय दत्त हाल ही में अपनी फैमिली के साथ मध्य पदेश गये जहां पर उन्होंने दतिया की प्रसिद्ध पींताबंरा पीठ में पूजा अर्चना की। खबर के मुताबिक संजय दत्त ने वहां के पंडितों से कहा कि वो उनकी माफी के लिए दुआ करें।

संजय दत्त का विमान एयर फोर्ट की ट्रेनिंग के चलते ग्वालियर या झांसी के एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका तो उन्होंने प्लेन को गुना हवाई पट्टी पर उतारा। गुना से संजय दत्त और उनका पूरा परिवार गाड़ी में बैठकर दतिया पहुंचे जहां पर उन्होंने मां पीतांबरा पीछ में मत्था टेका। हालांकि संजय दत्त ने किसी को भी अपनी इस यात्रा की जानकारी नहीं दी थी लेकिन फिर भी पूरी मीडिया तक ये खबर पहुंच गयी और इस यात्रा की कुछ तस्वीरें भी लीक हो गयीं। संजय दत्त को देखने और उनसे मिलने के लिए वहां पर भी लोगों का जमावाड़ा लग गया और हर कोई संजय दत्त से मिलने को आतुर हो उठा।

निर्देशकों और निर्माताओं के ग्रुप इम्पा, गिल्ट औरएएमपीटीपीपी की कोर कमिटी के अध्यक्ष मकुश भट्ट और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्स इंडिया सिने इम्प्लाइज के महासचिव दिनेश चतुर्वेदी ने संजय दत्त को माफी देने के लिए अपनी अपनी अर्जी राष्ट्रपति को भेजने का फैसला किया है। अर्जी में संजय दत्त को आत्मसमर्पण के लिए पूरे छ महीने की मोहलत देने की अपील की जाएगी ताकि संजय दत्त अपनी फिल्मों को भी पूरा कर सकें। संजय द्त्त भी इतने सारे लोगों को अपनी माफी के लिए मेहनत करते देख खुद भी थोड़ा पॉजिटिव हो गये हैं कि शायद उन्हें माफी मिल जाए। इसीलिये संजय दत्त ने भी देवी देवताओं के दर पर जाकर पूजा करनी शुरु कर दी है। अब देखना ये है कि संजय दत्त के लिए लोगों की दुआ और भगवान का आशीर्वाद क्या रंग लाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X