अश्लील कॉमेडी करने से संजय दत्त इंकार, सिर्फ कंटेट बेस्ड फिल्मों को देंगे महत्व

By Shweta K

संजय दत्त एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। संजय दत्त ने हाल ही साहेब बीबी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग खत्म की है और फिलहाल वो तोरबाज की शूटिंग में जुट चुके हैं। इसके अलावा संजय दत्त ने एक कॉमेडी फिल्म भी साइन की है जिसका नाम नजर के सामने जिगर के पास है।

इस फिल्म में वो डायना पेंटी, जॉनी लीवर और श्रेयस तेलपड़े के साथ नजर आएंगे। संजय दत्त को इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। हालांकि पिछली बार उन्होंने टोटल धमाल को करने से इंकार कर दिया था। एक दैनिक अखबार की सूत्र के आधार पर छपे खबर के अनुसार "संजय दत्त एक के बाद एक लगातार कई फिल्में कर रहे हैं। फिलहाल उन्होंने एक और कॉमेडी फिल्म को साइन किया है। वो अपने नए फेज को इंज्वॉय कर रहे हैं और यही कारण है कि वो लगातार काम कर रहे हैं।"

sanjay-dutt-doesn-t-want-to-do-vulgar-comedy-but-want-to-be-part-of-content-driven-film

टोटल धमाल छोड़ने के बारे में सूत्र ने कहा कि "संजू ने कभी नहीं कहा कि वो कॉमेडी फिल्म नहीं करेंगे बल्कि उन्होंने ये कहा है कि वो कभी भी अश्लील कॉमेडी फिल्म नहीं करेंगे।" फिलहाल संजय दत्त अधिक से अधिक कंटेट बेस्ड फिल्में करना चाहते हैं। उन्हें पता है कि उनके फैन्स को उनसे काफी उम्मीदें हैं। इसलिए वो अच्छी फिल्में करना चाहते हैं।"

आपको बता दें कि लंबे समय के बाद संजय दत्त ने पिछले साल भूमि की थी जो लोगों को काफी पसंद आई थी। अब संजय दत्त एक बार फिर अपने चिरपरिचित अंदाज में साहेब बीबी और गैंगस्टर में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X