Pathaan का धमाका देख खुद को नहीं रोक पाए Sanjay Dutt, शाहरुख खान के लिए कर डाला ऐसा ट्वीट!

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और इस वक्त लगातार ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। बता दें कि फैंस से लेकर कई सितारे भी शाहरुख खान की इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और उनका कहना है कि किंग खान ने बॉलीवुड को फिर से जिंदा कर दिया है और लोग फिल्म देखने के लिए थिएटर्स तक आ रहे हैं। फिलहाल एक शानदार ट्वीट सुपरस्टार संजय दत्त की तरफ से सामने आया है और उन्होने शाहरुख खान की फिल्म पठान की तारीफ की है और शाहरुख खान समेत सभी को फिल्म की सफलता के लिए मुबारकबाद दी है।
संजय दत्त लिखते हैं, ''पठान की सफलता दर्शकों को सिनेमाघरों में वापस लाने के लिए जश्न मनाने का एक कारण है। तालियों का एक बड़ा दौर आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद, शाहरुख खान, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और पूरी टीम को उनके प्रयासों और सफलता के लिए मुबारकबाद।''
संजय दत्त के इस ट्वीट के बाद फैंस भी लगातार अपनी बातें लिख रहे हैं और अभिनेता को धन्यवाद दे रहे हैं। जबकि शाहरुख खान के फैंस संजय दत्त को इसलिए धन्यवाद दे रहे हैं क्योंकि उन्होने किंग खान की तारीफ की है।
पठान के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो काफी जल्दी फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पाने वाली है और लगातार धमाकेदार बिजनेस कर रह है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।
बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान इस फिल्म में एक दमदार कैमियो के साथ नजर आए थे और लोगों ने उनको काफी पसंद किया था। शाहरुख खान के साथ साथ सलमान खान के फैंस भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी तादात में जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications