'मैं उसके पैर तोड़ देता..' बेटी त्रिशाला को लेकर संजय दत्त ने क्यों कही थी ये बात? चौंक जाएंगे आप

Sanjay Dutt on Trishala: संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने विचारों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। ना सिर्फ काम को लेकर बल्कि विवादों में फंसे होने को लेकर भी उनका इतिहास रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ढेरों हीरोइनों के साथ काम करने वाले संजय दत्त कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में काम करे। जी हां, इसको लेकर साल 2017 में उन्होने कुछ ऐसा कहा था जिसको बेटी त्रिशाला के लिए सीधे तौर पर धमकी माना जा रहा था। दरअसल इस दौरान उनसे उनकी ऑनस्क्रीन बेटी को लेकर सवाल किया गया था।
पैर तोड़ देता..
संजय दत्त किसी से बात कर रहे थे और उनके सामने उनकी ऑनस्क्रीन बेटी अदिति राव हैदरी की तुलना बेटी त्रिशाला से की गई थी। इसके बाद संजय दत्त ने खुले शब्दों में कहा था कि, "अगर त्रिशाला ने अभिनय चुना होता तो मैं उसके पैर तोड़ देता, लेकिन अदिति के साथ, मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं।"
संजय दत्त का ये बयान आज भी वायरल होता है और लोग इसपर बात करते हैं। लोगों के कई सवाल रहते हैं कि वो ऐसा आखिर क्यों कर रहे हैं। संजय दत्त ने एक बार बेटी को लेकर ये भी कहा था कि अगर वो किसी से लव मैरिज करने की बात करती है तो उनको देखना पड़ेगा कि लड़का कौन है, वरना हो सकता उनको फिर से जेल जाना पड़े।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
फिल्मों और त्रिशाला को लेकर ऐसी बात करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उनका पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री में रहा है फिर उन्हें इतनी परेशानी क्यों है?'' एक ने लिखा, ''ये कुछ ज्यादा हो गया।'' एक ने लिखा, ''खुद करें तो रासलीला।'' एक ने लिखा, ''उन्हें बेटी की स्वतंत्रता का मूल्य नहीं पता..उसे ही निर्णय लेने दें!!'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। संजय दत्त फिलहाल लगातार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











