कैंसर बीमारी पर बोले संजय दत्त- घाव मेरी जिंदगी में आया, KGF 2 में खूंखार विलेन पर किया खुलासा VIDEO
संजय दत्त का जज्बा इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री की पहचान बना हुआ है। चौथे स्टेज पर लंग्स कैंसर का इलाज करवा रहे संजय दत्त इन दिनों अपनी बीमारी के साथ आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं। इलाज के दौरान भी संजय दत्त अपने वीडियो से ये साफ तौर पर जाहिर कर रहे हैं कि वो इस लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
एक तरफ नो कैंसर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने अपने फिल्म की शूटिंग यानी कि केजीएफ 2 और सूर्यवंशी के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले महीनों में वह इन दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। खुद संजय दत्त ने एक वीडियो में इसका जिक्र किया है कि केजीएफ में उनका लुक कैसा होगा।

साथ ही उन्होंने अपने शरीर पर एक निशान दिखाते हुए कहा है कि देखिए ऐसा ही निशान मेरी जिंदगी पर भी बन गया है। लेकिन मैं इसे जल्द बाहर निकलूंगा। संजय दत्त ने अपना ये वीडियो उन सभी फैंस के लिए भेजा है जो कि उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim) on


Click it and Unblock the Notifications