वीज़ा नहीं मिलने के बाद मुंबई में कैंसर का ईलाज करवाने को मजबूर संजय दत्त, अस्पताल में भर्ती
संजय दत्त ने हाल ही में लोगों से एक पोस्ट में कहा था कि वो कुछ महीनों का ब्रेक ले रहे हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद तुरंत ही ये खबर बाहर आ गई कि संजय दत्त को स्टेज 3/4 का फेफड़ों का कैंसर है।
खबर ये भी थी कि संजय दत्त इसका ईलाज करवाने के लिए अमरीका जाएंगे लेकिन फिलहाल संजय दत्त का वीज़ा कैंसिल हो चुका है।

लेकिन संजय दत्त के ईलाज में देरी नहीं की जा सकती है। इसलिए उन्हें आज शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। संजय दत्त का ईलाज यहीं शुरू होगा। ये तस्वीरें फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं।
अस्पताल जाने से पहले उनके घर पर उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक हो गईं जहां वो पत्नी मान्यता से गले मिलते नज़र आ रहे हैं। वहीं उनके साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी दिखाई दे रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications