राजनीति में उतरेंगे संजय दत्त? खुद पोस्ट करते हुए बता डाली चौकाने वाली सच्चाई!

sanjay dutt

संजय दत्त.. एक ऐसा नाम है जिसका जीवन कई संघर्षों से भरा रहा है। अगर उनकी जिंदगी के हर पहलू पर नजर डालेंगे तो काफी कुछ आपको मिल जाएगा। जैसा कि इस वक्त चर्चा है कि संजय दत्त फिर से राजनीति में उतरने वाले हैं।

जैसे ही खबर सामने आई लोग सवाल पूछने लगे थे कि आखिर संजय दत्त किस पार्टी को जॉइन करने वाले हैं। हालांकि इसके पहले ज्यादा बातें होतीं, संजय दत्त ने सच्चाई का खुलासा कर दिया। उन्होने राजनीति में आने वाली खबर पर विराम लगाते हुए इसको पूरी तरह अफवाह करार दिया है।

उनका कहना था, यदि उनका निर्णय बदलता है, तो वह "इसकी घोषणा करने वाले पहले व्यक्ति होंगे"। इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

क्या बोले संजय दत्त

संजय दत्त ने इस अफवाह पर बात करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होने लिखा, "मैं राजनीति में शामिल होने की सभी अफवाहों पर विराम लगाना चाहता हूं। मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं या चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। अगर मैं राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का फैसला करता हूं तो मैं इसकी घोषणा करने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा। कृपया अभी तक मेरे बारे में खबरों में जो चल रहा है उस पर विश्वास करने से बचें।" इसके बाद लोग संजय दत्त के इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैँ। कुछ मजेदार कमेंट्स भी इस बीच सामने आए।

क्या बोले लोग?

इस ट्वीट के बाद एक शख्स ने लिखा, "कृपया राजनीति में शामिल न हों...यह मशहूर हस्तियों के लिए बदतर है। फैन होने के नाते मैं अनुरोध करता हूं।'' इसके अलावा एक ने लिखा, कृपया चुनाव से बचें।" एक शख्स ने अभिनेता का स्वागत किया और लिखा, "आपके फैसले का स्वागत है।" एक ने लिखा, ''एक अच्छे कलाकार को चुनाव से दूर रहना चाहिए।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन संजय दत्त ने जवाब नहीं दिया है।

Read more about: sanjay dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X