Sanju रिलीज के पहले दिन ही संजू 2 को लेकर बड़ा खुलासा, तो क्या अब बनेगी सीक्वल?
Recommended Video

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू रिलीज हो चुकी है और पहले दिन ही इस फिल्म इतनी ताबड़तोड़ ऑडिएंस मिली है कि फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय माना जा रहा है। जहां एक तरफ रणबीर कपूर ने ऑडिएंस को दीवाना फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। संजय दत्त की ये बायोपिक हिरानी की मास्टर पीस बताई जा रही है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है। संजू देखने के बाद संजय दत्त इतने ज्यादा खुश हो गए कि उन्होंने बड़ी डिमांड कर डाली है।
[सुई-धागा की तस्वीरें Leak, दो सुपरस्टार का लुक देखकर चौंक जाएंगे, पहचानना मुश्किल]
हाल ही में संजू देखने के बाद संजय दत्त ने इस फिल्म के सीक्वल यानी संजू 2 की डिमांड कर डाली है। जी हां! संजय दत्त चाहते हैं कि उनकी जिंदगी पर एक और फिल्म बनें और आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि फिल्म के राइटर अभिजात जोशी भी उनकी बात से सहमत हैं। अभिजात के मुताबिक संजय दत्त की कहानी 800 से भी ज्यादा पन्नों पर लिखी थी जिनमें से बमुश्किल 200 पेज इस्तेमाल हुए हैं। अभी भी उनकी कहानी से इतना मैटर बचा है कि संजू 2 बन सकती है।

अगर आप सोच रहे हैं कि संजू 2 भी आएगी तो फिर निराशा की बात ये है कि राजकुमार हिरानी ने संजू का सीक्वल बनाने से साफ मना कर दिया है। राजकुमार हिरानी का कहना है कि 'एक व्यक्ति की कहानी एक बार ही और एक ही तरीके से बताई जाए तो अच्छा है।' बहरहाल, जानिए वो 10 बातें जो इस फिल्म को बनाती हैं MUST WATCH -


Click it and Unblock the Notifications