Sanjay Dutt की बेटी त्रिशाला ने शादी से पहले ही मां बनने की जाहिर की इच्छा, बोलीं- 'मैंने तो उनके नाम भी सोच..

Sanjay Dutt Daughter Trishala Pregnancy: संजय दत्त बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने-माने और दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हमेशा से ही वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे। अब उनकी बेटी त्रिशाला 35 साल की हो चुकी है और अपनी खूबसूरती को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है। बता दें कि वह 35 साल की उम्र में भी आज सिंगल है। लेकिन हाल ही में त्रिशला ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी सेशन किया।
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने अपने फैन्स के सभी सवालों के काफी बेहतरीन जवाब दिए। लेकिन इसी दौरान एक शख्स ने उनसे प्रेगनेंसी को लेकर सवाल कर दिया। यूज़र ने कहा कि "क्या आप कभी बच्चे करना चाहोगी, इसको लेकर आपका क्या प्लान है, क्या आपने अपने दिमाग में कोई नाम सोचा है?" इस पर त्रिशाला ने जवाब देते हुए पांडा की क्यूट सी फोटो के साथ में लिखा कि "मैं बच्चा चाहती हूं और इसको लेकर प्लान भी है।"
त्रिशाला ने इस पर आगे यह भी लिखा कि एक दिन में मन जरूर बनना चाहूंगी अगर भगवान ने मेरे लिए यह सब प्लान किया होगा तो, इतना ही नहीं मैं तो उनके लिए नाम भी सोच लिए हैं। इससे पता चलता है कि त्रिशला अपने जीवन में मां बनना चाहती हैं। इतना ही नहीं अब फैंस भी उनकी गुड न्यूज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी के अलावा आपको बता दें कि संजय दत्त की बेटी त्रिशाला न्यूयॉर्क में सेटल हो चुकी है। बता दे कि वह एक मनोचिकित्सक है और अस्पताल में पेशेंट्स के साथ में भी काफी अच्छे से डील करती हैं। अपनी बेटी त्रिशाला से मिलने के लिए अक्सर संजय दत्त अमेरिका जाया करते हैं। इतना ही नहीं त्रिशाला तो अपनी सौतेली मां मान्यता और उनके बच्चों के साथ में भी अच्छा खासा बॉन्ड शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











