संजय दत्त के ड्रग एडिक्शन पर बेटी त्रिशाला का खुलासा- अपनी मर्जी से ड्रग्स लेना, पिता पर शर्मिंदगी नहीं
कैंसर की बीमारी से ठीक होने के बाद संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं। अजय देवगन की भुज का काम खत्म करने के बाद वह इन दिनों केजीएफ 2 के क्लाइमैक्स का काम तेजी से खत्म कर रहे हैं। कुछ दिनों ये काम भी पूरा हो जाएगा। फिलहाल इस वक्त संजय दत्त अपनी फिल्मों और बीमारी के कारण चर्चा में नहीं हैं।
बल्कि वह अपने इस काले सच के कारण खबरों में छाए हुए हैं जिसका जिक्र उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने किया है। संजय दत्त की बेटी त्रिशला ने एक इंस्टाग्राम चैट में उनके ड्रग एडिक्शन पर खुलकर बात की है। त्रिशाला से एक यूजर ने सवाल किया कि वह एक साइकोलॅाजिस्ट हैं।

तो इस नाते उनके पिता के ड्रग एडिक्शन के बारे में उनके क्या विचार है? पहली बार त्रिशाला ने पिता संजय दत्त के ड्रग्स लेने की पुरानी आदत पर अपनी राय जाहिर की है। इस पर त्रिशाला ने एक नोट लिखकर विस्तार से जवाब दिया है। अपनी इंस्टा स्टोरी में भी उन्होंने अपने इस नोट को पोस्ट भी किया है।


Click it and Unblock the Notifications