संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने बताई बॉयफ्रेंड के टॉर्चर करने की दर्दनाक पीड़ा, 'वह मुझे कूड़ा समझता था'
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त अक्सर अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने अतीत के पन्नों से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए। त्रिशाला दत्त ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने रिलेशनशिप के दौरान दर्दनाक समय काटा है और उनका बॉयफ्रेंड कैसे उन्हें टॉर्चर करता था। उन्होंने आस्क मी एनीथिंग सेशन सोशल मीडिया पर शुरू किया। इस सेशन के दौरान उन्होंने फैंस के ढेर सारे जवाब दिया। इसी दौरान त्रिशाला दत्त ने अपने बॉयफ्रेंड, अफेयर व रिलेशनशिप को लेकर हैरान करने वाली बातें बताईं।
त्रिशाला दत्त ने कहा कि वह एक ऐसे रिलेशनशिप में थीं जहां वह सिर्फ अकेली थीं। वह डेटिंग शब्द को कोट करती हैं, वह लिखती हैं क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस हुआ था जैसे वह खुद को ही डेट कर रही है। वह आगे कहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें टॉर्चर किया करता था। वह कचरे की तरह उन्हें महसूस करवाता था।
त्रिशाला दत्त कहती हैं कि उन्हें यही लगता रहा है कि अब सब सही हो जाएगा, कल से नई शुरूआत होगी लेकिन मैं गलत थी। बॉयफ्रेंड हमेशा ऐसे फील करवाता था जैसे मैं किसी काम की नहीं हूं। मेरा रोज बेहद भद्दा दिन गुजरा करता था।


Click it and Unblock the Notifications











