Sanjay Dutt से खफा हुईं बेटी त्रिशाला? क्रिप्टिक पोस्ट में फूटा गुस्सा- 'परिवार के नाम पर क्यों सहें दर्द…'

trishala dutt

Sanjay Dutt Daughter Trishala Dutt Cryptic Post: बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

संजय दत्त की बेटी का पोस्ट चर्चा में

10 अगस्त को संजय दत्त ने अपनी बेटी त्रिशाला को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा था। लेकिन लगभग 15 दिन बाद, यानी 25 अगस्त को, त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने परिवार और मेंटल हेल्थ पर खुलकर अपनी बात रखी।

त्रिशाला ने लिखा- 'हर वो इंसान जिससे आपसे खून का रिश्ता है, जरूरी नहीं कि वो आपकी जिंदगी में जगह पाने लायक हो। कई बार वही लोग जिन्हें हम परिवार कहते हैं, हमें सबसे ज्यादा चोट पहुंचाते हैं। आपको अपना मेंटल पीस बचाने का पूरा हक है। चाहे इसके लिए आपको कॉन्टैक्ट्स कम करने पड़े या पूरी तरह से तोड़ना पड़े। परिवार के नाम पर कोई भी आपको बार-बार गलत ट्रीट नहीं कर सकता।'

उन्होंने आगे कहा कि जब माता-पिता परिवार की असल फीलिंग्स से ज्यादा दुनिया के सामने उसकी इमेज बचाने की फिक्र करते हैं, तो ये एक बड़ी प्रॉब्लम बन जाती है।

संजय दत्त से रिश्तों पर उठे सवाल

हालांकि त्रिशाला ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर यूज़र्स इसे संजय दत्त से रिश्तों पर इशारा मान रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह पोस्ट सिर्फ एक नॉर्मल थॉट है, जो उन्होंने मेंटल हेल्थ पर लिखा है।

दिलचस्प बात ये है कि हाल ही में 29 जुलाई को जब संजय दत्त ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया था, तब त्रिशाला ने पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया था और लिखा था- 'हर दिन आपसे और ज्यादा प्यार होता है।'

त्रिशाला दत्त कौन हैं?

त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। उनका जन्म 1988 में हुआ था। 1996 में ऋचा का ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। त्रिशाला अमेरिका में रहती हैं और पेशे से साइक्रैट्रिस्ट हैं।

संजय दत्त का परिवार

संजय दत्त ने साल 2008 में एक्ट्रेस मान्यता दत्त से शादी की थी। 2010 में इस कपल के घर जुड़वां बच्चों - बेटे शहरान और बेटी इकरा का जन्म हुआ। मान्यता और संजय अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की झलकियां शेयर करते रहते हैं।

फिल्मों में व्यस्त संजय दत्त

वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इसके अलावा सारा अर्जुन, राकेश बेदी और जिम्मी शेरगिल भी अहम रोल्स में होंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt trishala dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X