संजय दत्त की बेटी ने त्रिशाला को यूजर ने किया शादी के लिए प्रपोज, मिला ये शानदार जवाब!
संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भले ही किसी तरह से इंडस्ट्री में काम नहीं करती हैं लेकिन वो किसी स्टार से कम चर्चा में नहीं रहती हैँ। अक्सर उनको लेकर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैँ। त्रिशाला दत्त सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं जिससे वो खबरों में रहती हैं और उनको लेकर फैंस काफी गॉशिप करते हैँ। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से त्रिशाला दत्त चर्चा में हैं और उन्होने सोशल मीडिया पर एक यूजर को शादी को लेकर जवाब दिया है।
दरअसल इस यूजर ने त्रिशाला दत्त को शादी के लिए प्रपोज किया था और इसपर त्रिशाला का रिएक्शन सामने आया है। त्रिशाला ने भी अपनी राय इसपर लिखी है। यूजर ने लिखा था कि..

'तुम मेरे सवालों का जवाब कभी नहीं देती हो मिस दत्त, क्या तुम मुझसे शादी करेगी?' इसपर त्रिशाला ने लिखा है कि... 'मैं इसका कभी जवाब नहीं देती क्योंकि इसका मानसिक स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है।'
इसके आगे त्रिशाला ने लिखा है कि.. And at this point with all the ghosting going on and conversations slowly fading out after first dates from the guys end - why not lol. Happy?" संजय दत्त की बेटी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं।
इस तरह से कई बार देखा गया है कि वो यूजर्स को जवाब देती रहती हैँ। त्रिशाला दत्त लाइमलाइट से काफी दूर हैं लेकिन अपनी तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैँ। बता दें कि सुपरस्टार संजय दत्त और त्रिशाला काफी कम एक साथ नजर आते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications











