..................... Sanjay Dutt daughter iqra dutt is all grown up latest spotted at wedding with father Sanjay dutt netizens shocked - Hindi Filmibeat

संजय दत्त की बेटी को देख उड़े लोगों को होश, अब नन्ही सी बच्ची नहीं रही इकरा दत्त

Sanjay Dutt Daughter Iqra Dutt

Sanjay Dutt Daughter Iqra Dutt: सुपस्टार संजय दत्त की जवानी का एक दौर था जब उनकी बाहों में हर दिन लड़कियां बदलती रहती थी लेकिन अब अपनी लाइफ का ज्यादातर समय बीवी बच्चों के साथ गुजारना पसंद करते हैं। वहीं अब संजय दत्त हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने जहां हर तरफ सिर्फ और सिर्फ उनकी बेटी के ही चर्चे हो रहे हैं।

संजय दत्त और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा थे। इस शादी में संजय दत्त की बेटी इकरा दत्त गुलाबी ड्रेस में अपने पापा के साथ दिखाई दी। पहले तो जहां तस्वीरों में उनकी पहचान आसानही से नहीं हो पा रही है तो वहीं ये जानकर की ये संजय दत्त की छोटी बेटी है हर कोई चौंक रहा है

फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इतनी बड़ी हो गई हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इकरा, संजय दत्त और मान्यता दत्त की बेटी हैं। वहीं उनका एक जुड़वा भाई शाहरान भी है। जबकि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशा दत्त हैं, जो एक्टर की पहली वाइफ के साथ है।

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें अरबपति सुनील वासवानी की बेटी सरीना वासवानी की शादी की है, जिसमें सिंगर सोनू निगम भी शामिल हुए थे। वहीं संजय दत्त बेटी इकरा के साथ हिस्सा बने थे। सामने आई तस्वीरों को सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया, जिसमें वह और संजय दत्त ब्लैक और गोल्डन रंग की मैचिंग शेरवानी में देखे् जा सकते हैं। जबकि इकरा पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे चोली में दिख रही हैं। उन्होंने गले में चोकर, हल्का मेकअप और खुले बाल रखे हुए हैं। इन तस्वीरों में उन्हें पहचानना फैंस के लिए काफी मुश्किल है।

इकरा की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये इकरा नहीं है? वो बड़ी हो गई है।' एक ने लिखा, 'गुलाबी ड्रेस में इकरा बहुत खूबसूरत दिख रही है।'

संजय दत्त ने मुस्लिम परिवार में जन्मीं मान्यता दत्त से शादी की थी। उनका नाम दिलनवाज शेख था। वो दुबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने साल 2008 में कमाल राशिद खान उर्फ KRK की 'देशद्रोही' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें तब सारा खान नाम दिया गया था। बाद में प्रकाश झा ने उन्हें मान्यता नाम दिया। उनकी और संजय की शादी भी इसी साल हुई। उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। शादी के दो साल बाद 2010 में जुड़वां बच्चों इकरा और शाहरान को जन्म दिया।

Read more about: sanjay dutt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X