संजय दत्त की बेटी और पत्नी में कंफ्यूज हुए लोग, मम्मी मान्यता से भी लंबी हो गई है इकरा

Sanjay Dutt Daughter

Sanjay Dutt Daughter Iqra Dutt: सुपरस्टार संजय दत्त की लाइफ जहां तमाम उतारों-चढ़ावों भरी रही है तो वहीं अब ढलती उम्र में संजू बाबा अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ ही बिना रहे हैं। अक्सर संजय दत्त और मान्यता दत्त की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार संजय दत्त की एक फैमिली फोटो वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है।

इस लेटेस्ट तस्वीर की बात करें तो इसमें संजय दत्त और मान्यता दत्त अपने जुड़वा बच्चों के साथ वेकेशन मोड पर दिखाई दे रहे हैं। वेकेशन की ये तस्वीरें मान्यता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थीं। तस्वीरों को देखने के बाद लोग संजय दत्त की पत्नी मान्यता और बेटी इकरा में कंफ्यूज दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इकरा हू-ब-हू मान्यता जैसी दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं इकरा अब काफी बड़ी भी हो गई हैं, हाइट में तो वो मान्यता से भी लंबी ही नजर आ रही हैं।

नन्ही सी इकरा का अचानक से ऐसा ट्रासफॉर्मेशन देख हर कोई चौंक रहा है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा कि वह अब इतनी बड़ी हो गई हैं। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इकरा, संजय दत्त और मान्यता दत्त की बेटी हैं। वहीं उनका एक जुड़वा भाई शाहरान भी है। जबकि संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशा दत्त हैं, जो एक्टर की पहली वाइफ के साथ है।

संजय दत्त ने मुस्लिम परिवार में जन्मीं मान्यता दत्त से शादी की थी। उनका नाम दिलनवाज शेख था। वो दुबई में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने साल 2008 में कमाल राशिद खान उर्फ KRK की 'देशद्रोही' फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्हें तब सारा खान नाम दिया गया था। बाद में प्रकाश झा ने उन्हें मान्यता नाम दिया। उनकी और संजय की शादी भी इसी साल हुई। उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। शादी के दो साल बाद 2010 में जुड़वां बच्चों इकरा और शाहरान को जन्म दिया।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X