संजय दत्त के नाम महिला ने की 72 करोड़ की प्रॉपर्टी, संजू बाबा ने सिर्फ इस एक कारण से लेने से किया इंकार

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt 72 Crore Property Gift: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जबदस्त फैन फॉलोइंग है। अब संजय दत्त की एक ऐसी जबरा फैंस की कहानी सामने आई है जिसने संजय दत्त के नाम 72 करोड़ की प्रॉपर्टी की हुई है। खबर ने सामने आते ही सनसनी मचा दी है। ये सुनने में किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट लगती है लेकिन सच में ही संजय दत्त की फैन ने ये कारनामा किया है।

संजय दत्त की जबरा फैन निशा पाटिल

निशा पाटिल नाम की महिला ने मौत से पहले साल 2018 में संजय दत्त के नाम अपनी सारी प्रॉपर्टी कर दी थी। संजय दत्ता ऐसी फैन के बारे में सुन कर हैरान हुए थे।संजय दत्त को 2018 में उस समय हैरानी हुई जब पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी एक फैन, निशा पाटिल, ने अपनी 72 करोड़ रुपये की संपत्ति उनके नाम कर दी है। निशा ने बैंकों को भी पत्र लिखकर संपत्ति के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था।

संजय दत्त ने इस कारण नहीं ली प्रॉपर्टी

हालांकि, संजय दत्त ने यह संपत्ति लेने से साफ इनकार कर दिया। उनके वकील ने पुष्टि की कि एक्टर का निशा पाटिल से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था, और उन्होंने इसे स्वीकार करना उचित नहीं समझा। अपने लिए ऐसी दीवानगी देखकर संजू बाबा हैरान थे।

संजय दत्त की फिल्में और कमाई

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश और 'लियो' में थलपति विजय के साथ नजर आए। आगे आने वाले दिनों में एक्टर को वेलकम 3 राउर अन्य फिल्मों में देखा जाएगा। इसके अलावा संजय इंवेस्टमेंट भी करते हैं। उन्होंने कई सेक्टर्स में इंवेस्ट किया है। उनकी नेट वर्थ करीब 295 करोड़ रुपये है। वह हर फिल्म से करीब 8-15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और क्रिकेट टीमों के सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा, उनके पास दुबई और मुंबई में प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें और एक व्हिस्की ब्रांड भी है। फिल्मों के अलावा ऐसे कमाई करते हैं संजू बाबा।"

Read more about: sanjay dutt bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X