2020 में शुरु होगी 'मुन्नाभाई' सीरिज की अगली फिल्म- संजय दत्त ने किया कंफर्म
मुन्नाभाई 3 लंबे समय से चर्चा में है। लेकिन फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है। बहरहाल, अब संजय दत्त ने कंफर्म किया है कि जल्द ही मुन्नाभाई की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी और अगले साल यानि की 2020 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। संजय दत्त ने कहा कि जैसे आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, वैसे मैं भी इंतजार कर रहा हूं।
मुन्नाभाई 3 की शुरुआत 2017-18 में ही की जानी थी। लेकिन कुछ कारणवश इसे टाल दिया गया। इस फिल्म को रोक कर फिर विधु विनोद चोपड़ा ने 2018 में आई संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' पर काम करना शुरु कर दिया था। अब एक बार फिर मुन्नाभाई 3 पर काम शुरु हो चुका है।

राजू हिरानी मुन्नाभाई 3 को लेकर लंबे समय से प्लानिंग कर रहे हैं।राजकुमार हिरानी ने कहा था- मैं काफी पहले ही यह फिल्म बना चुका होता.. मुझे पता है लोग देख भी लेंगे.. लेकिन मैं चाहता हूं कि ये मुन्नाभाई, पहली दो फिल्मों से भी बेहतर हो।
पहले फिल्म का नाम अब मुन्नाभाई चले अमेरिका फाइनल किया गया था। लेकिन अब कुछ अलग ही आइडिया पर काम किया जा रहा है।
संजू की रिलीज के बाद जोरों की अफवाह उड़ी थी कि मुन्नाईभाई सीरिज में अब सर्किट के किरदार रणबीर कपूर दिखने वाले हैं और अरशदर वारसी आउट हो जाएंगे। लेकिन बता दें.. यह महज अफवाह थी। निर्माता ने यह कंफर्म कर दिया है कि फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











