Prithviraj- संजय दत्त ने लगाई मुहर- अक्षय कुमार के साथ पृथ्वीराज में करेंगें धमाका!
अभिनेता अक्षय कुमार को लेकर एक शानदार फिल्म पृथ्वीराज की कुछ समय पहले घोषणा हुई थी। दरअसल अक्षय कुमार इस फिल्म पृथ्वीराज चौहान की दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस एलान के बाद ये भी खबर सामने आई थी कि फिल्म में निगेटिव रोल में सुपरस्टार संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं। अब इस फिल्म को लेकर खुद संजू बाबा ने मोहर लगा दी है और उन्होने बता दिया है को वो फिल्म मे हैं। गौरतलब है कि फिल्म प्रस्थानम के कॉंफ्रेंस के दौरान उनसे इस बारे में सवाल किया गया था।
उन्होने कहा कि हां मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं.. लेकिन वो फिल्म में कौन का सा रोल निभाते हुए नजर आएंगे इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है।

बता दें कि इस फिल्म को लेकर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर एलान किया था और अपने फैंस को एक तोहफा दिया था। इस फिल्म को यशराज बैनर प्रोड्यूस कर रहा है और इसे डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे।
संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस समय फिल्म प्रस्थानम मे बिजी हैं और इसके बाद वो अजय देवगन के साथ फिल्म भुज में भी नजर आएंगे। संजय दत्त इस समय लगातार काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications