संजय दत्त एक महीने की पेरोल पर, मान्यता सच में बीमार या बहाना!
खबर के अनुसार आज संजय दत्त जेल से वापस अपने घर आएंगे क्योंकि उनकी पत्नी मान्यता दत् की तबियत खराब है। लेकिन वहीं दो दिन पहले प्रभु देवा की फिल्म आर राजकुमार की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान संजय दत्त की पत्नी मान्यता को वहां पर देखा गया। मान्यता दत्त बिल्कुल फिट नज़र आ रही थीं और साथ ही खबर के अनुसार मान्यता ने वहां पर दारु भी पी थी। अब ऐसे में भला किसे यकीन होगा कि संजय दत्त सच बोल रहे हैं। मीडिया को उस समय तक पता नहीं था कि संजय दत्त बाहर आ रहे हैं नहीं तो वो मान्यता से स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ही संजय दत्त की छुट्टियों के बारे में पूछ लेते।
संजय दत इससे पहले अपने पैरों में दर्द के चलते संजय दत्त ने पेरोल की मांग की थी और उस समय संजय दत्त को चार हफ्तों की छुट्टी दी गयी थी। लेकिन चार हफ्तों के बाद संजय दत्त ने ये कहकर कि अभी तक उनका इलाज ठीक से नहीं हुआ है चार हफ्तों की छुट्टियों की और मांग की। लेकिन पुलिस ने उनकी छुट्टियों की अर्जी नामंजूर कर दी। उस वक्त यही गॉसिप थी कि संजय मान्यता दत्त के साथ करवाचौथ मनाने आए थे। और अब लोगों का कहना है कि संजय दत्त क्रिसमस और न्यू इयर मनाने के लिए बाहर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












