संजय दत्त ने एकदम CLEAR कर दिया है....वो सलमान की टीम में नहीं है मतलब नहीं हैं!
बॉलीवुड में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें एक साथ ला दिया जाए तो Bullying का एक पूरा एपिसोड बनाया जा सकता है। जैसे भाई, बाबा, अन्ना, दादा। नहीं समझे ? सलमान खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी।
दरअसल, ये सब लोग बॉलीवुड की सुपर सीनियर कैटेगरी में आ चुके हैं और इसलिए ये किसी भी जूनियर को हंसी मज़ाक में बिना सोचे समझे कुछ भी बोल देते हैं।

संजय दत्त के बारे में फेमस है कि वो रणबीर की बेइज़्जती करते रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने क्लियर किया कि उन्होंने कभी रणबीर को इंसल्ट नहीं किया है।
खबर थी कि संजय दत्त सलमान खान से अपने रिश्ते सुधारने की कितनी कोशिश कर रहे हैं और इस चक्कर में वो रणबीर कपूर को बेइज़्जत करने में भी कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।
संजय दत्त ने रणबीर कपूर को अपना रोल निभाने पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसको मुझे समझने के लिए 50 साल और लग जाएंगे। हालांकि बाद मज़ाक में आई गई हो गई।
वैसे खबरें थीं कि जबसे सलमान को पता चला कि रणबीर कपूर संजय दत्त बायोपिक का हिस्सा होंगे, तब से उन्होंने अपनी नाराज़गी जताई। हालांकि सलमान खान के हिट एंड रन केस पर संजय दत्त का ये करारा ताना ज़्यादा दिल तोड़ने वाला था।
वैसे सलमान और संजय दत्त की नाराज़गी का किस्सा काफी दिलचस्प है -


Click it and Unblock the Notifications