मैं ही हूं बॉलीवुड का असली मु्न्ना भाई : संजय दत्त

लेकिन पहले आमिर खान ने इस बात का खंडन किया कि उनको मु्न्ना भाई से रिलेटड किसी भी मामले में पता नहीं हैं और ना ही उन्होंने इस तकह की कोई फिल्म साइन की है, वहीं राजकुमार हिरानी ने कहा कि आमिर अगले दो साल तक काफी बिजी है और ना ही वो इस समय मुन्ना...के सीक्वेल पर कुछ लिख रहे हैं। संजय दत्त कल भी उनके दोस्त थे और आज भी है। मुन्ना.. का जब भी सीक्वेल बनेगा, संजय और अरशद ही पर्दे पर नजर आयेगें।
तो वहीं संजू बाबा ने भी इस बात को झुठलाते हुए कहा कि वो ही बॉलीवु़ड के रीयल मुन्ना भाई है। संजय ने कहा कि मुन्नाभाई पार्ट-3 में वे ही मुन्ना बनेंगे। उनकी जगह किसी और को यह भूमिका नहीं दी गई है। राजू इस सीरीज के तीसरे,संस्करण पर काम कर रहे हैं लेकिन अभी भी कुछ फाइनल नहीं है लेकिन जब भी कुछ होगा मुन्ना वो ही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











