संजय दत्त दुबई में मान्यता दत्त और बच्चों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं ईद, देंखे तस्वीरें

By Filmibeat Desk

दुनियाभर में आज ईद मनाया जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। कुछ कलाकार अपने परिवार के साथ आज का दिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। संजय दत्त अपने परिवार के साथ ईद मनाने दुबई पहुंचे हैं। मान्यता दत्त ने ईद सेलिब्रेशन से संजय दत्त और बच्चों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में संजय दत्त, मान्यता और उनके दोनों बच्चे शाहरान और इकरा नजर आ रहे हैं। चारों में पिंक शेड के आउटफिट्स पहन रखे हैं। साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से संजय दत्त ईद पर अपने परिवार के पास नहीं जा पाए थे।

Sanjay Dutt

अभिनेता ने ट्विटर पर फैंस को ईद की मुबारकबाद देते हुए लिखा- "ईद हमेशा से प्यार, करुणा और कृतज्ञता के बारे में रही है। कृपया अपने आस-पास के सभी लोगों के प्रति दयालु रहें क्योंकि हमें इसकी अब पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। सभी की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं.. ईद मुबारक.."

गौरतलब है कि संजय दत्त का नाम इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है लेकिन कोरोना काल और उनकी बीमारी के चलते ये सभी प्रोजेक्ट थोड़ा आगे खिसक चुके हैं।

संजय दत्त ने अपने कैंसर के ईलाज के लिए फिल्मों से एक छोटा सा ब्रेक लिया था। हालांकि, उन्हें ईलाज करवाने विदेश जाना था लेकिन कोरोना के चलते उनका मेडिकल वीज़ा बहुत ही मुश्किल से लगा। इसलिए उनका ईलाज मुंबई में ही हुआ। और कुछ ही महीनों में वो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X