Exclusive: रिलीज होने से पहले ही हिट हो गयी संजू की 'पुलिसगिरी'

इस शुक्रवार को पर्दे पर अभिनेता संजय दत्त की फिल्म 'पुलिसगिरी' रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म लोगों के बीच में हिट हो गयी है।

उत्तराखंड की तबाही में अपनी जान बचाकर सकुशल लौटे बनारस के दिलीप अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा है कि बॉलीवुड के रीयल हीरो संजय दत्त को मेरा सलाम, उन्होंने जेल में होने के बावजूद देश के लिए सोचा और अपनी फिल्म पुलिसगिरी के दुबई प्रीमियर को कैंसल करके उसमें लगने वाला पैसा तबाही में तबाह हुए लोगों को भेजा. इसके लिए मैं उनकी दिल से तारीफ करता हूं।

शायद संजू बाबा का यह सबसे बड़ा प्रायश्चित है। वरना बॉलीवुड के लोग इस भयंकर तबाही के लिए अफसोस जताकर वाहवाही तो बटोर रहे हैं लेकिन ना तो अभी तक किसी ने मदद के लिए डोनेशन दिया है और ना ही कोई मदद को आगे आया हैं। इसलिए संजू बाबा भले ही आपकी फिल्म पुलिसगिरी चले ना चले लेकिन इतना तय है कि आपके भेजे गये पैसों से जिन लोगों के पेट में निवाला जायेगा ना, वह सभी आपको दिल से दुआ देंगे। इसलिए आपकी फिल्म पुलिसगिरी तो रिलीज होने से पहले ही हिट हो गयी।

गौरतलब है कि 5 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म पुलिसगिरी में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज है। मुंबईया स्टाइल की फिल्म पुलिसगिरी के निर्देशक के एस रविकुमार, जो कि संजय दत्त से खासा प्रभावित हैं, ने अपने हर प्रमोशनल इवेंट में बार-बार कहा है कि संजू बाबा बेहतरीन और अच्छे इंसान हैं।

आईये आपको दिखाते हैं फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें जिसमें संजू की पत्नी मान्यता दत्त शामिल हुईं..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X