मन गया करवाचौथ अब यरवाडा जेल में कैदियों संग संजू मनायेंगे दिवाली

आखिरकार संजय दत्त की छुट्टी खत्म हुई और वह अब वापस यरवाडा जेल पहुंच गये हैं। जी हां दोस्तों , संजय दत्त की पैरोल मंगलवार को खत्म हो गयी जिसके कारण संजय दत्त पूरे दो हफ्तों के बाद यरवाडा जेल आज वापस पहुंचें और अब वह दिवाली वहीं मनायेंगे। मालूम हो कि संजय दत्त को अज्ञात बीमारी के चलते 1 अक्टूबर को जेल से 14 दिन की छुट्टी मिली थी। जिसे बाद में संजय दत्त ने बढ़वाया जिसे कि 29 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था, जो कि मंगलवार को समाप्त हो गयी।

बुधवार सुबह संजय दत्त मुंबई से यरवाडा जेल के लिए रवाना हुए, संजय दत्त ने मीडिया से कहा कि उनकी टांगों में अब भी बहुत दर्द है, उन्होंने डॉक्टरों को अपना ब्लड सैंपल दे दिया है लेकिन कानून प्रक्रिया का पालन करते हुए उन्हें वापस जेल तो जाना ही है ना, सो आज मैं जेल जा रहा हूं। संजय दत्त ने सभी मीडिया बंधुओं का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया क्योंकि मीडिया ने पैरोल के दौरान उनकी निजता का सम्मान किया जिसका आग्रह मीडिया से संजय दत्त ने किया था। मालूम हो कि ऐसी खबर आयी थी कि करवाचौथ की पूजा मान्यता ने बड़े ही श्रद्धा के साथ संजय द्त्त के लिए की थी।

हालांकि बीच में खबर आयी थी कि गृहमंत्रालय संजय दत्त की माफी और सजा कम करने वाले जस्टिस काटजू के पत्र पर विचार कर रहा है लेकिन यह सारी बातें कोरी निकली। फिलहाल तो संजय दत्त आज यरवाडा जेल पहुंच गये हैं। गौरतलब है कि मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए असलहों को रखने के जुर्म में संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनायी है जिसमें से डेढ़ साल की सजा उन्होंने पहले ही काट ली है और बाकी के 42 महीने उन्हें यरवाडा जेल में बिताने हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X