बीवी को संजय दत्त ने बना लिया मां, कोजी तस्वीरें शेयर कर लिखा- साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद मां

Sanjay Dutt Calls Manyatta Dutt Maa:संजय दत्त को बॉलीवुड का एक मशहूर अभिनेता माना जाता है और आपको बता दें कि 22 जुलाई को वह अपनी पत्नी मान्यता का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें की मान्यता दत्त संजय दत्त की पत्नी बनने से पहले बी ग्रेड फिल्मों में काम करती थी। लेकिन शादी के बाद उन्होंने परिवार को संभालने के लिए फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।
लेकिन अब संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता को जन्मदिन की बधाई दी है और काफी सारी तस्वीरों को भी शेयर किया है। दरअसल उन्होंने पत्नी के साथ एक मल्टी पिक्चर पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में उन्हें मां कहकर बहुत ही प्यार से संबोधित किया और एक विशेष नोट भी लिखा है।
संजय दत्त अपने कैप्शन में लिखते हैं कि "जन्मदिन की मुबारक हो, मां! भगवान आपको खुशी, सफलता और शांति दे। मैं तुम्हें पाकर बहुत आभारी हूं। तुम मेरे जीवन का सपोर्ट और ताकत हो। तुम्हें पत्नी के रूप में पाकर मैं बहुत खुशनसीब हूं। मेरी जिंदगी में हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद मां। जन्मदिन की एक बार फिर से बधाई लव यू।"
अगर हम संजय दत्त और मान्यता दत्त के जीवन की बात करें तो उन्होंने 2008 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अब दोनों के दो जुड़वा बच्चे भी हैं जिनका नाम इकरा और शाहरान है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ हैं। इसी के अलावा वह संजय दत्त से उम्र में तकरीबन 20 साल छोटी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











