''WHAT झगड़ा.. सलमान खान मेरे छोटे भाई की तरह है.... ''
जी हां, यह कहना है बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का। हाल ही में संजय दत्त और सलमान खान के बीच खटपट की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इन अफवाहों को ना कभी सलमान खान ने तवज्जो दी, ना संजय दत्त ने। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त के इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बातें की।

सलमान खान ने लड़ाई की बात पर संजय दत्त ने कहा, What झगड़ा.. मैं जब फॉर्लो पर था, तो सलमान खान के घर गणपति विजर्सन पर गया था, वह तो किसी ने कवर नहीं किया। लेकिन जब मैं जेल से लौट कर आया और सलमान मिलने नहीं आ पाए.. तो सभी ने खबरें बना दी..
संजय दत्त ने कहा कि, सलमान खान बिजी एक्टर हैं। जब मैं जेल से बाहर आया तो वह किसी और शहर में शूटिंग कर रहे थे। वह मेरे घर में 24 घंटे नहीं बैठे रह सकते हैं.. लेकिन सलमान मेरे छोटे भाई की तरह है।
लेकिन साथ ही खलनायक एक्टर ने कहा कि अब बॉलीवुड के दोस्ती प्रोफेशनल स्तर पर ही रह गई है। अपनी लड़ाई की खबरों से संजय दत्त साफ इंकार किया.. और सीधा कहा, भाईयों में झगड़ा होता है.. और दुनिया उसी बात का फायदा उठाती है..लेकिन जब भाई मिलते हैं, कोई उस बारे में बात नहीं करता।
हालांकि कुछ दिनों पहले अफवाह आई थी कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक में सलमान खान भी एक स्पेशल किरदार या कैमियो निभाने वाले हैं। संजय दत्त इस बात से खुश भी बहुत थे। लेकिन जब सलमान खान से पूछा गया कि क्या वे दत्त बॉयोपिक में कैमियो के लिए तैयार हैं? तो सुल्तान स्टार ने कहा- यदि फिल्म में मैं रहूंगा.. तो पूरी फिल्म में रहूंगा.. वर्ना नहीं..
बता दें, सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती काफी पुरानी है.. शायद 25 साल पुरानी। दोनों ने साथ में साजन और चल मेरे भाई जैसी हिट फिल्में भी दी हैं। दोनों ने एक दूसरे के बुरे समय में भी साथ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications







