मान्यता दत्त को मॉम कहते है संजय दत्त- जन्मदिन पर पत्नी को विश करते हुए किया खुलासा
सुपरस्टार संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का आज जन्मदिन है और इस मौके पर शाम से ही लोगों की शुभकामनाएं उनको मिल रही हैं और साथ ही कई सितारे हैं जिन्होने मान्यता को उनके जन्मदिन के मौके पर विश किया है। संजय दत्त भला इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं और उन्होने भी मान्यता दत्त को अपने ही अंदाज में विश किया है। संजय दत्त ने मान्यता से तीसरी शादी की थी और इस समय उनके साथ काफी ज्यादा खुश हैं।
संजय दत्त ने मान्यता को विश करते हुए एक खुलासा भी किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। संजय दत्त ने लिखा है कि.. 'जन्मदिन की शुभकामनाएं मॉम, वो लोग जो नहीं जानते हैं कि मै उसे मॉम कहकर बुलाता हूं। मेरी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया और उसको इतना खूबसूरत बनाने के लिए दिल से धन्यवाद। तुम शानदार हो और मैं तुमसे बेहद मोहब्बत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि काश मैं आज वहां होता और बच्चों और तुम्हारे साथ तुम्हारा जन्मदिन मनाता।
बिपाशा बसु का कातिलाना अंदाज- बोल्ड लुक ने फैंस को बनाया दीवाना


Click it and Unblock the Notifications