संजय और आमिर पीके में व्यस्त

मुन्नाभाई सीरीज के हीरो संजय दत्त एक बार फिर से मुन्नाभाई के निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर एक और बेहतरीन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गये हैं। खबर है कि संजय दत्त हाल ही में अपनी फिल्म पुलिसगीरी की शूटिंग से वक्त निकालकर राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि दोनों फिल्मों की शूटिंग अलग अलग शहरों में हो रही है। पुलिसगीरी की शूटिंग हैदराबाद में और पीके की शूटिंग जयपुर में लेकिन फिर भी संजय दोनों फिल्मों की तरफ बराबर ध्यान दे रहे हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि पुलिसगीरी में व्य्स्त संजय ये अचानक आमिर खान अभिनीत पीकी में कहां पहुंच गये। तो आपको बता दें कि जब संजय पुलिसगीरी की शूटिंग में हैदराबाद में व्यस्त थे तभी उनके पास राजकुमार हिरानी का फोन आया कि क्या वो पीके में काम करेंगे? मुन्नाभाई की सफलता से तो संजय पहले से ही काफी खुश थे फिर राजकुमार की एक और बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनने से वो कैसे इंकार कर सकते थे तो उन्होंने तुरंत ही हामी भर दी और आमिर के साथ पीके की शूटिंग में भी लग गये।

पीके में आमिर खान मुख्य भूमिका निभा रहे थे और अब संजय दत्त भी इस फिल्म का एक मुख्य हिस्सा बन गये हैं। पीके में अपने किरदार को लेकर संजय बेदह संतुष्ट हैं। जब संजय पीके फिल्म से जुड़े उस वक्त उनकी फिल्म पुलिसगीरी के एक चरण की शूटिंग लगभग समाप्त हो गयी थी। अब बताया जा रहा है कि मार्च में एक बार फिर से संजय पुलिसगीरी की शूटिंग में लग जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X