संजय दत्त का Shocking रिएक्शन, अपनी फिल्म को देखकर किया ये काम, रो पड़ेंगे आप

Recommended Video

Sanju: Sanjay Dutt becomes Die-Hard FAN of Ranbir Kapoor; Watch Video | FilmiBeat

रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू रिलीज के पहले हफ्ते में ही बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में आ गई है। जहां एक तरफ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ही है वहीं दूसरी तरफ संजू को ऑडिएंस की तारीफें भर-भरकर मिल रही हैं। जो भी फिल्म देखकर निकल रहा है बस राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर के ही गुन गा रहा है। वहीं ऐसे में जब खुद संजय दत्त ने अपनी ये फिल्म देखी तो नजारा चौंकाने वाला था।

[अक्षय कुमार हो गए OUT, इस थ्रिलर सीक्वल में दिखेंगे ये तीन स्टार्स- धमाकेदार!]

फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने ये किस्सा मीडिया से शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहले तो संजय दत्त अपनी बायोपिक खुद देखने से हिचकिचा रहे थे। हमने उनकी बायोपिक में संजू बाबा के कई राज खोलकर रख दिए हैं, संजय ये बात जानते थे इसलिए वे इस फिल्म को देखना नहीं चाहते थे लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटा कर वे फिल्म देखने पहुंचे। हिरानी ने बताया कि पूरा टाइम मैं संजू के बगल में बैठकर चुपके से उनके रिएक्शन देखने की कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने पूरी फिल्म में थोड़ा भी रिएक्शन नहीं दिया। वहीं आखिरकार जब फिल्म पूरी हो गई तो संजय दत्त अचानक रोने लगे।

sanjay-dutt-burst-into-tears-after-watching-his-biopic-sanju

हिरानी ने बताया कि संजय दत्त पूरी फिल्म देखने के बाद उन्हें गले लगाकर फूट-फूट कर रोए। संजय दत्त का ये रिएक्शन वाकई चौंकाने वाला था, उन्हें फिल्म काफी पसंद आई। संजू की बात करें तो साफ है कि सिनेमाप्रेमियों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। फिल्म कंटेंट के मामले में काफी दमदार है। वहीं, रणबीर कपूर समेत सभी किरदारों के परर्फोमेंस की भी जितनी तारीफ की जाए, कम है। फिल्म जमकर कमाई करेगी इसमें कोई शक नहीं है। देखना ये है कि फिल्म कितनी कमाई करेगी। अभी के आसार देखकर 350 से 400 करोड़ पर दांव लगाया जा सकता है। जानिए वो 10 बातें जो इस फिल्म को बनाती हैं MUST WATCH -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X