ब्लड टाइप भोजन कर रहे है संजू
बालीवुड अभिनेता संजय दत्त ने आजकल डाइटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने पीना भी छोड़ दिया है और पुरे नियम के साथ भोजन कर रहे है। इसका प्रभाव भी जल्दी ही दिख गया है। फिल्म किडनैप से लेकर अब तक उनका 15 किलो वजन कम हो गया है।
एक सूत्र के अनुसार, '' फिल्म किडनैप के रिलीज होने के बाद संजु बाबा ने 15 किलो वजन कम किया है। यही नही वे भोजन में ब्लड टाइप का भोजन कर रहे है। हाल ही में एक पार्टी के दौरान उन्होने शराब को छुआ तक नही।''
सूत्र ने यह भी बताया कि, '' शराब छोड़ना सब के बस की बात नही होती है लेकिन संजू ने यह करके दिखाया है। संजू अभी काइली मिनोग के साथ फिल्म ब्लू की शुटिंग कर रहे है वहां जब लोगो ने उनकी बदली काया को देखा तो तारिफ किए बिना रह नही पाए।''
अच्छा है जहां सभी अभिनेता अपनी काया को बनाए रखने के लिए इतनी मेहनत कर रहे है वही संजय क्यों पीछे रहे।


Click it and Unblock the Notifications