..................... Sanjay Dutt Birthday wish to Amitabh bachchan and says thanks for being my Mentor! संजय दत्त इस तरह अमिताभ बच्चन को किया विश! - Hindi Filmibeat

'इतने सालों तक मेरे मेंटर बने रहने के लिए धन्यवाद', संजय दत्त ने इस तरह अमिताभ बच्चन को किया विश!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस समेत कई सितारे भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस वक्त सुपरस्टार संजय दत्त ने एक पोस्ट किया है जो कि चर्चा में है। इस पोस्ट में उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रहे हैँ। उन्होने इसके साथ एक कैप्शन लिखा है जो कि पसंद किया जा रहा है। संजय दत्त ने लिखा..

"इतने सालों तक मेरे मेंटर बने रहने के लिए धन्यवाद। अमिताभ बच्चन जी.. आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" इसके बाद ये पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। संजय दत्त के अलावा कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होने अमिताभ बच्चन को विश किया है और इनमें से एक अभिनता अजय देवगन भी हैं।

sanjay dutt, amitabh bachchan, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव में भी लगातार काम कर रहे हैं और उनकी फिल्में आने वाले समय में काफी बड़ा धमाका करने वाली हैं। कई फिल्में हैं जिनको लेकर वो बिजी हैं।

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन मेडे, झुंड और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैँ। काफी जल्दी इन फिल्मों की रिलीज डेट सामने आएगी और फैंस फिर से तालियां बजाकर थिएटर्स में इसका आनंद लेंगे।

बात करें संजय दत्त की तो आने वाले महीनों में उनके भी कई प्रोजक्ट्स नजर आएंगे। काफी समय से संजय दत्त एक बड़ी हिट की तलाश में हैं। कुछ समय पहले वो अजय देवगन के साथ भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आए थे। उनका किरदार पसंद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X