बम धमाकों से मुन्नाभाई आहत

संजय दत्त ने इस सिलसिले में मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें अपना जन्मदिन मनाने का कोई कारण नहीं दिखता जब बेंगलूर और अहमदाबाद में बम धमाकों में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। उन्होंने इस बात पर भी अफसोस जताया कि मुंबई एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर है।
खास बात यह है कि अपने इस वक्तव्य के जरिए पहली बार संजय दत्त ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रदर्शित किया है। याद दिला दें कि संजय दत्त ने फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में अपने किरदार के जरिए गांधीगिरी नाम से एक नई शब्दावली की गढ़ दी। संजय अभी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में केपटाउन में हैं।


Click it and Unblock the Notifications