दत्त बायोपिक का TRAILER एकदम 300 करोड़ का ठप्पा लगा कर, एकदम धमाकेदार
संजय दत्त बायोपिक की कुछ और डीटेल्स बाहर आई हैं और ये इतनी धमाकेदार हैं कि आपका इंतज़ार बहुत लंबा हो जाएगा। फिल्म जून में रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ होगा 8 मई को।
जी हां, राजकुमार हिरानी की प्रमोशन और मार्केटिंग टीम इस काम में जुट गई है और 8 मई को फिल्म की पहली झलक धमाकेदार तरीके से लोगों के सामने होगी।

ये तारीख टीम को सुझाई है संजय दत्त ने। 8 मई को संजय दत्त ने रॉकी के साथ अपने करियर की शुरआत की थी। अब देखना है कि इस बात का फायदा राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा का मार्केटिंग टीम कैसे उठाती है।
वहीं माना जा रहा है कि फिल्म की मार्केटिंग की तैयारी इतनी ज़बर्दस्त की जा रही है कि राजकुमार हिरानी 300 करोड़ क्लब से चूकेंगे ही नहीं। गौरतलब है कि ये फिल्म रणबीर कपूर के करियर की दिशा बदल सकती है।
जिन्होंने भी फिल्म के हिस्से देखे हैं, उनका मानना है कि रणबीर कपूर ने अपने जीवन का बेस्ट काम किया है। फिल्म के लेखक अभिजात जोशी की मानें तो फिल्म के लिए रणबीर को 100 साल तक याद रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications