संजय दत्त बॉयोपिक- 'संजू', ये बने हैं सलमान खान, माधुरी दीक्षित, यहां जानें DETAILS
Recommended Video

आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजय दत्त बॉयोपिक का पहला टीजर बस रिलीज ही होने वाला है। रणबीर कपूर स्टारर यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है। बता दें, फिल्म का टाइटल भी फाइनल हो चुका है.. और वो है- संजू। राजू हिरानी ने बताया कि वो फिल्म का नाम ऐसा रखा रखना चाहते थे जो ना पॉजिटिव लगे, ना निगेटिव। नरगिस दत्त अपने बेटे संजय दत्त को संजू नाम से बुलाती थी.. इसीलिए फिल्म का नाम वही रखा गया।
अजय देवगन और 300 करोड़ कमाई.. BOX OFFICE धमाका फाइनल!
बहरहाल, राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के उन निर्देशकों में हैं, जो अपनी फिल्म में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ते। वो अपनी हर फिल्म में जान लगा देते हैं और 'संजू' में भी वे कुछ ऐसा ही कर रहे हैं। रणबीर कपूर का बदला लुक देखकर तो हम सब हैरान थे ही.. अब फिल्म से जुड़े बाकी कास्ट भी सामने आने वाले हैं।

बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर एक नहीं, दो नहीं.. बल्कि 6 अलग अलग लुक्स में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी संजय दत्त की डेब्यू फिल्म से शुरू होगी। लिहाजा, शुरुआत से अब तक उनकी जिंदगी में क्या क्या हुआ.. सभी अहम हिस्सों को फिल्म में शामिल किया जा रहा है। फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
यहां जानें संजय दत्त बॉयोपिक कौन सा एक्टर, किस किरदार में नजर आएंगे-


Click it and Unblock the Notifications