सुरक्षित हाथों में हैं संजय दत्त की बायोपिक : प्रिया दत्त
संजय दत्त की बायोपिक पर प्रिया दत्त ने कहा मुझे भरोसा है कि ये बायोपिक बिल्कुल सही हाथों में है।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बायोपिक बनने से पहले ही इस पर काफी चर्चाएं हो गई हैं। इस फिल्म को लेकर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि ये फिल्म काफी अच्छी तरह से बनाई जाएगी। इस फिल्म के नर्देशक पर उन्हें पूरा भरोसा है।
प्रिया ने कहा मुझे भरोसा है कि ये बायोपिक बिल्कुल सही हाथों में है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा इसमें संजय दत्त की पत्नी मान्यता के रोल में दिखाई देंगी।

आपको याद दिला दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी संजय दत्त के साथ फिल्म मुन्नाभाई सीरीज़ और पीके में साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब संयज दत्त की जिंदगी पर ही राजकुमार फिल्म बनाने जा रहे हैं।
Breaking काबिल के बाद रोनित रॉय ने लिया यह बड़ा फैसला, नहीं बनेंगे विलेन
इस बात को देखते हुए प्रिया को लगता है कि ये फिल्म बिल्कुल सही हाथों में हैं। प्रिया ने कहा, "इसमें मेरा शामिल होना जरूरी नहीं है। निर्देशक बेहतर ढंग से जानते हैं और मुझे यकीन है कि वह जो करेंगे, बेहतर करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











