कांचा चिना चाहते हैं उनपर लिखी जाए जीवनी

एक्टर संजय दत्त का जीवन हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। युवा अवस्था में मादक पदार्थों के आदी होने, असफल वैवाहिक जीवन, 1993 में मुंबई बम विस्फोटों से कथित रूप से जुड़े होने और जेल जाने जैसी घटनाएं उनके जीवन से जुड़ी हुई है।
जब उनसे जीवनी लिखने के विचार पर पूछा गया तो 52 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि मुझे ऐसा करने में अच्छा लगेगा। मैने इसके बारे में विचार किया है। लेकिन यह एक विस्तृत प्रक्रिया है। लेकिन इसके लिए एक अच्छा लेखक अच्छा संपादक और प्रकाशक की जरूरत होगी। अगर सब कुछ हो तो ऐसा क्यों नहीं होगा।
अपने पहले की परेशानियों के तरफ इशारा करते हुए संजय ने कहा कि मेरी कुंडली में शनि महाराज मेरे से बहुत प्रसन्न हैं। संजू बाबा मे नाम से जाने जाने वाले संजय मशहूर अभिनेता सुनील और नर्गिस दत्त के बेटे हैं। उन्होंने रिचा शर्मा से 1986 में शादी की।
रिचा का 1988 में ब्रेन ट्यूमर होने के कारण निधन हो गया। रिचा और संजय को त्रिशाला नाम की एक बेटी भी है। संजय ने रिया पिल्लै के साथ दूसरी शादी 1998 में की लेकिन वर्ष 2005 में दोनों के बीच अलगाव हो गया। बाद में उन्होंने मान्यता से शादी की। मान्यता और संजय के दो जुड़वां बच्चे हैं जिनका नाम शहरान और इकरा है।


Click it and Unblock the Notifications