..................... संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, फैंस के साथ शेयर की खबर | Sanjay Dutt beats cancer, issues a statement revealing he’s emerged victorious - Hindi Filmibeat

संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, अपने बच्चों के जन्मदिन पर फैंस के साथ शेयर की बड़ी खबर

कुछ महीने पहले जब संजय दत्त ने अपनी बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ खबर शेयर की थी, तो सभी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। और अब अभिनेता ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया कि उन्होंने कैंसर को मात दे दी है और अब उनकी सेहत काफी बेहतर है।

आज अपने बच्चों के जन्मदिन पर संजय दत्त ने बताया कि वह ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस और कोकीलाबेन अस्पताल में उनका ख्याल रखने डॉक्टर्स को भी धन्यवाद कहा है।

Sanjay Dutt

संजय दत्त ने अपने पोस्ट में लिखा- "बीते कुछ हफ्ते मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल थे। लेकिन कहते हैं ना कि भगवान मुश्किल लड़ाइयां अपने शक्तिशाली योद्धाओं को ही देता है। आज, अपने बच्चों के जन्मदिन के इस खास मौके पर मैं इस लड़ाई में विजयी होकर काफी खुश हूं और उन्हें बेस्ट तोहफा देने में सक्षम हूं, जो कि स्वास्थ्य और अपने परिवार की देख-रेख है।"

उन्होंने आगे लिखा- "यह सब आपके विश्वास और समर्थन के बिना संभव नहीं था। मैं अपने परिवार, दोस्त और फैंस के लिए आभार व्यक्त करता हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी मजबूती का स्त्रोत बने। आप सभी के उस प्यार और आशीर्वाद का धन्यवाद, जो आपने मुझे दिये हैं।"

साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा- "मैं खासकर डॉक्टर सेवंती और उनकी टीम, नर्स और कोकिलाबेन अस्पताल के मेडिकल स्टाफ का आभारी हूं, जिन्होंने बीते हफ्ते में मेरा इतने अच्छे से ख्याल रखा.. बहुत-बहुत आभार।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X