आमिर खान से नहीं भिड़ेंगे संजय दत्त.. कमबैक फिल्म के साथ हटे पीछे..FINAL
संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के साथ क्लैश हो रही थी। लेकिन संजय दत्त ने क्लैश को टाल दिया है।
संजय दत्त अपनी कमबैक फिल्म के साथ कोई खतरा नहीं मोल लेना चाहते। ना किसी स्टार से टक्कर, ना किसी से क्लैश.. जी हां कंफर्म रिपोर्ट आई है कि संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
दरअसल, संजय दत्त की यह फिल्म आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' के साथ क्लैश हो रही थी। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट 4 अगस्त थी। लेकिन संजय दत्त ने अपने निर्माता- निर्देशक से आग्रह किया कि 'भूमि' की रिलीज आगे बढ़ा दी जाए।

खुद संजय दत्त ने इस खबर को कंफर्म करते हुए कहा कि, 'मैं जानता हूं कि किसी फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगती है। फिल्में क्लैश करके किसी का फायदा नहीं होता। आमिर खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.. मैं नहीं चाहता कि हम दोनों की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत हो।'
बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसमें आमिर भी एक छोटा सा किरदार निभाते नजर आएंगे। यह एक छोटे बजट की फिल्म है। बहरहाल, यहां जानें 2017 में रिलीज होने वाली अहम फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications