..................... Sanjay Dutt at 63 gets cosy with wife maanayata dutt on 15th wedding anniversary Sanjay Dutt maanayata dutt bold video - Hindi Filmibeat

63 की उम्र में 19 साल छोटी मान्यता संग कोजी हुए संजय दत्त, स्कर्ट पहने ऐसे झूमीं हसीना क्रेजी हो गए संजू बाबा

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Maanayata Dutt Video: सुपरस्टार संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त की शादी को आज 15 साल पूरे हो चुके हैं। इस स्टार कपल ने 15 वीं वेडिंग एनिवर्सरी दोस्तों के साथ काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट की है। मान्यता ने संजय दत्त के साथ सेलिब्रेशन का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि इंटरनेट पर कुछ ही घंटों में काफी तेजी से वायरल हो गया है।

इस वीडियो में मान्यता दत्त और संजय दत्त का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। मान्यता दत्त इस दौरान स्कर्ट टॉप में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। पत्नी का ऐसा बिंदास अंदाज देख संजू बाबा भी क्रेजी हो गए और उन्हें जबरदस्त अंदाज में झूमाते दिखाई दिए।

संजय दत्त और मान्यता का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और नेटिजंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और शेयर की बरसात कर रहे हैं। इसके साथ ही फैनपेज और मीडिया पेज उनके इस वीडियो को भी खूब शेयर कर रहे हैं।

संजय दत्त और मान्यता इस वीडियो में अमिताभ बच्चन के गाने 'तुम साथ हो जब अपने' पर झूमते दिख रहे हैं। इसे शेयर करते हुए मान्यता ने कैप्शन में लिखा है, '21 साल हो गए, हमने गलतियां कीं, हमने माफी भी मांगी, हमने दूसरा मौका भी दिया। हमने माफ किया, हमने मस्ती भी की, हम काफी लाउड भी हुए, हमने धैर्या रखा, हमने प्यार किया, 15वां सालगिरह मुबारक हो मेरे बेटर हाफ।'

न्यता के इस पोस्ट पर Sanjay Dutt की बेटी त्रिशला दत्त ने भी कॉमेंट किया है। त्रिशला ने लिखा है- हैप्पी एनिवर्सरी। Manyata Dutt ने उन्हें जवाब भी दिया और कहा है- थैंक यू माय लव, मिस यू। इसके अलावा इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी इस पोस्ट पर शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं जिसमें जरीन खान, नंदिता महतानी जैसे कई सिलेब्रिटीज़ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X