KGF 2- विलेन बने संजय दत्त का फर्स्ट लुक रिलीज- पहली झलक ही धमाकेदार
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' की बेजोड़ सफलता के बाद अब फिल्म का सीक्वल सामने आ रहा है। केजीएफ 2 में संजय दत्त और रवीना टंडन भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे। आज संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। बता दें, फिल्म में संजय दत्त 'अधीरा' नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं। पोस्टर काफी शानदार है।
बता दें, कन्नड़ सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए। फिल्म को खूब पसंद किया गया। यह कर्नाटक में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म के तौर पर सामने आई है। इस सुपरहिट फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। लिहाजा, इसके सीक्वल का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा- कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम। हिंदी में इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फरहान अख्तर ने। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी कोयले के खदानों के इतिहास और उसके माफिया के कहानियों के इर्द गिर्द घूमती है।
फरहान अख्तर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मुझे याद है, जब संजय दत्त अपनी डेब्यू 'रॉकी' की शूटिंग बैडस्टैंड पर कर रहे थे और मैं बस देखा करता था। सालों के बाद आखिरकार हम आज एक स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। Here's presenting Sanjay Dutt as Adheera from #KGFChapter2.
बहरहाल, कोई शक नहीं कि संजय दत्त आने वाले दिनों में अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं केजीएफ 2 के अलावा एक्टर प्रस्थानम, पानीपथ, सड़क 2, शमशेरा और भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications