मुन्नाभाई और सर्किट फिर मिलेंगे।

लेकिन चिंता करने की बात नही है यह फिल्म भी एक कामेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण राज कुमार हीरानी कर रहे है। जिन्होंने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई द्धारा संजय और अरशद की गजब की केमिस्ट्री पेश की थी।
दत्त के एक करीबी ने इस बारे में बताया, '' संजू गैंगस्टर की भूमिकाओं से इतर कुछ हल्की फूल्की कामेडी वाली फिल्में करना चाहते है। सौरभ काबरा की इएमआई भी इसी तरह की फिल्म थी।''
अब अगर फिल्म जॉनी जॉनी यस पापा की बात करें तो हीरानी की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेटटी करने वाले है जिन्होंने गोलमाल और गोलमाल रिटर्न जैसी हिट कामेडी फिल्में बनाई है।
वैसे मुन्नाभाई की सीरिज में अगली फिल्म मुन्नाभाई चले अमरीका नाम से बनने वाली है। फिलहाल राजू हीरानी थ्री इडियटस के निर्माण में व्यस्त है।


Click it and Unblock the Notifications