..................... Akshay Kumar की धमाकेदार कॉमेडी सीक्वल से जुड़े 'मुन्नाभाई' स्टार्स संजय दत्त और अरशद वारसी, मचेगा तहलका! Sanjay Dutt and Arshad Warsi to join Akshay Kumar and Paresh Rawal in comedy sequel Awara Pagal Deewana 2 - Hindi Filmibeat

Akshay Kumar की धमाकेदार कॉमेडी सीक्वल से जुड़े 'मुन्नाभाई' स्टार्स संजय दत्त और अरशद वारसी, मचेगा तहलका!

sanjay-dutt-arshad-warsi-to-join-akshay-kumar-paresh-rawal-in-comedy-sequel-awara-pagal-deewana-2

Awara Pagal Deewana 2 starcast: हेरा फेरी 3 के अलावा, अक्षय कुमार स्टारर एक और सीक्वल की चर्चा काफी दिनों से हो रही है, वो है आवारा पागल दीवाना 2। इस कॉमेडी फिल्म को लेकर सिनेप्रेमियों के बीच काफी उत्साह है, लिहाजा हम इससे जुड़ी एक बड़ी अपडेट लेकर सामने आए हैं।

सीक्वल में धमाकेदार स्टारकास्ट!

सूत्रों के मुताबिक, अक्षय कुमार की इस फिल्म में अब संजय दत्त और अरशद वारसी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आवारा पागल दीवाना 2 मल्टी स्टार-कास्ट के साथ बड़े पैमाने पर बनने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, संजय दत्त और अरशद वारसी शामिल हैं। जबकि अगले 2 महीनों में कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।"

प्री- प्रोडक्शन स्टेज में है फिल्म

ये सीक्वल फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है, निर्देशक अहमद खान और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला स्क्रिप्ट पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म के लिए एक्शन डायरेक्टर्स को बोर्ड पर लाने के लिए काम चल रहा है। वहीं, शूट लोकेशंस को भी लॉक करने की प्रक्रिया चल रही है। एक बार सभी पक्षों पर काम पूरा हो जाए, फिर साल 2023 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर आ सकती है।

2002 में आई थी फिल्म

एक्शन- कॉमेडी फिल्म आवारा पागल दीवाना साल 2002 में आई थी, जिसे विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में सुनील शेट्टी को अन्ना के रूप में, कुमार को गुरु गुलाब खत्री के रूप में, आफताब शिवदासानी को डॉ अनमोल आचार्य और परेश रावल को उनके ससुर के रूप में दिखाया गया था। इनके अलावा इसमें जॉनी लीवर, आरती छाबरिया, प्रीति झांगियानी, अमृता अरोड़ा, राहुल देव और ओम पुरी जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म हिट रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X