जल्द ही फिर से आयेंगे मुन्ना व सर्किट

By Priya Srivastava

Arshad warsi and Sanjay Dutt
'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'लगे रहो मुन्नाभाई' की सफलता के बाद अब एक बार फिर से मुन्ना और सर्किट की जोड़ी कमाल दिखाने जा रही हैं। दोनों फिर से एक साथ एक फिल्म में नजर आनेवाले हैं। खुद अरशद वारसी ने इस बात की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि पिछली कई फिल्मों में संजय दत्त और अरशद वारसी ने एक साथ अभिनय किया है लेकिन उनकी सबसे खास फिल्म रही है मुन्नाभाई सीरीज। इन फिल्मों का निर्माण राजकुमार हिरानी ने किया है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही राजकुमार मुन्नाभाई पर आधारित तीसरी फिल्म बना रहे हैं। अरशद ने बताया है कि इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और अगले साल यह फिल्म रिलीज होगी। अभी राजकुमार फरारी की सवारी में व्यस्त हैं।

वे इस फिल्म को पूरी करने के बाद ही मुन्नाभाई सीरीज में जुटेंगे। इन दिनों अरशद गोलमाल 4, इश्किया 2, डबल धमाल जैसी फिल्मों में भी व्यस्त हैं। अरशद की गिनती भी अब उल्लेखनीय कलाकारों में होने लगी है। अरशद खुद मानते हैं कि राजकुमार हिरानी ने उन्हें खास पहचान दिलायी है। उन्होंने ही सर्किट के रूप में उन्हें लोकप्रिय बनाया इसलिए उनकी फिल्में हमेशा उनके लिए खास बनी रहेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X