'मुन्ना भाई की आत्मकथा' में संजय-अरशद

निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजू हीरानी ने मुन्नाभाई सीरीज की अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का शीर्षक होगा 'मुन्ना भाई की आत्मकथा'। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
पहले कहा जा रहा था कि मुन्ना भाई के सीक्वेल में इस बार संजय-अरशद नहीं बल्कि आमिर खान और शरमान जोशी नजर आने वाले हैं। फिल्म में नयापन लाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
लेकिन सारी बातें केवल गॉसिप ही निकली और मुन्ना भाई की वापसी हुई वो भी अपने पुराने सर्किट के साथ। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मु्न्ना और उनका जोड़ीदार क्या कमाल करता है। वैसे सबको इस सीरीज की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











