First LOOK: 6 दिसंबर 2019.. धमाकेदार एक्शन फिल्म FINAL.. अक्षय कुमार को टक्कर!
बॉलीवुड में एक बार फिर इतिहास को सामने लाने की होड़ मच चुकी है। जहां संजय लीला भंसाली ने अल्लाउद्दीन खिलजी को सामने लाने की कोशिश की। कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई की तैयारी में व्यस्त हैं। वहीं 2019 में अक्षय कुमार सारागढ़ी की लड़ाई को सामने ला रहे हैं।
नहीं रहे बॉलीवुड के 'काबिल' अभिनेता नरेन्द्र झा..
खैर, अब 2019 में सिर्फ अक्षय कुमार की फिल्म ही नहीं.. बल्कि उन्हें टक्कर देने के लिए एक और ऐतिहासिक लड़ाई दर्शकों के सामने होगी। मोहनोदड़ो के बाद निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है- पानीपत।

पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। बता दें, फिल्म के लिए काफी जबरदस्त एक्शन सीन्स लिखे जा रहे हैं। फिल्म 2018 मध्य तक फ्लोर पर जाएगी।
बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications