नूरानी केस में संजू बाबा को मिली जमानत
आखिर कार गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद संजू बाबा अंधेरी कोर्ट में पेश हुए जहां उन्हें अब से थोड़ी देर पहले जमानत मिल गयी है। अंधेरी कोर्ट ने शकील नूरानी केस में गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
गौरतलब है कि प्रोड्यूसर शकील नूरानी ने संजय दत्त के ऊपर धमकी देने का आरोप लगाया था, नूरानी का कहना है कि संजू बाबा ने उनसे 50 लाख रूपये लिए उनकी फिल्म 'जान की बाजी' में काम करने के लिए थे लेकिन संजू बाबा ने उनकी फिल्म में काम नहीं किया और ना ही पैसे लौटाये।
जिसके बाद नूरानी ने केस दर्ज किया था, नूरानी ने कहा कि उन्हें केस वापस लेने के लिए संजू की तरफ से उन्हें अंडरवर्ल्ड की ओर से धमकी मिल रही है।खैर जमानत मिलने के बाद संजू बाबा ने चैन की सांस ली होगी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अवैध हथियार के मामले में सरेंडर करने के लिए चार हफ्ते का और वक्त दे दिया है ऐसे में अगर नूरानी केस में उनकी गिरफ्तारी हो जाती तो उनके हालात और बिगड़ सकते थे। खैर इस बारे में संजय दत्त और उनके वकील ने मीडिया से कोई बात-चीत नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
