OOPS: नशे में धुत....संजय दत्त ने अनाउंस कर दी मुन्नाभाई 3
मुन्नाभाई 3 बन रही है और फिल्म का अनाउंसमेंट खुद संजय दत्त ने कर दिया है। लेकिन उनकी इस बात का कोई चाहे तो भी विश्वास नहीं कर सकता। दरअसल, संजय दत्त ने एक चैनल से बात करते हुए फिल्म पर बात की। पर संजय ने काफी पी रखी थी।
अब ऐसे में तो 10 मिनट बाद उन्हें खुद भी याद नहीं रहा होगा कि उन्होंने क्या बोला तो फिर कोई उनकी बात का यकीन कैसे करे। हालांकि भले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा ना हुई हो पर फिल्म पर काम तेज़ी से चल रहा है।
[संजय दत्त और सलमान खान का ब्रेकअप?]
हाल ही में राजकुमार हिरानी के घर डिनर पर संजय दत्त, अरशद वारसी और विधु विनोद चोपड़ा मिले। और अगर सूत्रों की मानें तो ये मीटिंग मुन्नाभाई 3 की पहली मीटिंग थी। फिल्म को लेकर लगभग चीज़ें फाइनल हो चुकी हैं और इसलिए ये डिनर मीटिंग रखी गई थी।
वैसे भी संजय दत्त जब जब पैरोल पर वापस आए, उनकी किसी ना किसी फिल्म में होने की चर्चा बनी रही। लेकिन मुन्नाभाई की तरह कई सुपरस्टार फिल्में हैं जो जाने कितने सालों से बस बन रही हैं -


Click it and Unblock the Notifications













